पाकिस्तान के कप्तान औऱ स्टार बल्लेबाज बाबर आजम (Babar Azam) के पास इंग्लैंड के खिलाफ 8 जुलाई से शुरू हो रही तीन वनडे मैचों की सीरीज में खास वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा। बाबर ने अब तक खेले गए 80 वनडे मैच की 78 पारियों में 3808 रन बनाए हैं।  

Advertisement

बाबर अगर इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के पहले दो मैचों में 192 रन बना लेते हैं तो वह वनडे में सबसे तेज 4000 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।

Advertisement

वनडे में सबसे तेज 4000 रन का रिकॉर्ड फिलहाल साउथ अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज हाशिम अमला के पास हैं। जो 81 पारियों में इस आंकड़े तक पहुंचे थे। सर विवियन रिचर्ड्स 88 पारियों के साथ दूसरे, जो रूट 91 पारियों के साथ तीसरे और विराट कोहली 93 पारियों के साथ इस लिस्ट में चौथे स्थान पर काबिज हैं। 

इसके अलावा अगर बाबर इस पूरी सीरीज में एक भी शतक जड़ते हैं तो वनडे में सबसे तेज 14 शतकों का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। यह रिकॉर्ड भी फिलहाल अमला के नाम ही दर्ज हैं, जिन्होंने 84वीं पारी में अपना 14वां वनडे शतक जड़ा था। 

बता दें कि बाबर ने हाल ही में हुए इंट्रा स्क्वॉयड मैच में शानदार शतक भी जड़ा था। 

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच पहला वनडे 8 जुलाई (गुरुवार) को कार्डिफ में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा वनडे 10 जुलाई को लॉर्ड्स और तीसरा और आखिरी वनडे 13 जुलाई को बर्मिंघम में होगा। इसके बाद 16 जुलाई से तीन टी-20 मैचों की सीरीज शुरू होगी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार