पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की विकेटकीपर बल्लेबाज एलिसा हेली को आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है।

Advertisement

बाबर ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में 103 और 94 रन बनाए थे। उनकी इन पारियों के दम पर पाकिस्तान ने सीरीज पर कब्जा जमाया था।

Advertisement

बाबर इन पारियों के दम पर ही भारतीय कप्तान विराट कोहली को पछाड़कर वनडे रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज बने थे। वह वनडे में शीर्ष स्थान पर पहुंचने वाले पाकिस्तान के चौथे बल्लेबाज बने थे। उनसे पहले जहीर अब्बास, जावेद मियांदाद और मोहम्मद यूसुफ ने भी यह उपलब्धि हासिल की थी।

आजम ने अप्रैल महीने में सात टी20 मुकाबले भी खेले जिसमें से चार दक्षिण अफ्रीका और तीन जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले थे। उन्होंने इस दौरान 305 रन बनाए जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं।

हेली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे मैच खेले थे और 51.66 के औसत से 155 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में वह सर्वाधिक स्कोरर रहीं थी।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार