भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्टार क्रिकेटर विराट कोहली इस समय अपने परिवार के साथ लंदन में समय बिता रहे हैं। अक्सर विराट की कई तस्वीरें और वीडियो भी सामने आते रहते हैं और इसी कड़ी में उनका एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें वो अपने बेटे अकाय कोहली के साथ लंदन की सड़कों पर घूमते हुए नजर आ रहे हैं।

Advertisement

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि अकाय मस्ती में कोहली से आगे चल रहे हैं जबकि कोहली उनका हाथ पकड़कर उन्हें अपने साथ रखते हैं। इस बीच एक बुजुर्ग फैन कोहली को पहचान भी लेते हैं जिसके बाद वो अकाय और कोहली से बात करते हुए दिखते हैं। इस दिल जीतने वाले वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

विराट इस समय बेशक क्रिकेट से दूर हैं लेकिन उनकी मैदान पर वापसी की तारीख भी सामने आ गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंग्लैंड सीरीज से पहले अफगानिस्तान के भारत दौरे की घोषणा कर दी है। बीसीसीआई ने सोमवार को ऐलान किया कि अफ़गानिस्तान जून 2026 में एक टेस्ट और तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारत का दौरा करेगा। ये दौरा 6 जून से 10 जून तक न्यू चंडीगढ़ में एक टेस्ट के साथ शुरू होगा।

Also Read: LIVE Cricket Score

एकमात्र टेस्ट के बाद दोनों टीमें 50-ओवर के फ़ॉर्मेट में एक दूसरे का सामना करेंगी, जिसमें वनडे सीरीज़ 14 जून को धर्मशाला में शुरू होगी जिसका मतलब है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा 14 जून को नीली जर्सी में नजर आएंगे।तीन मैचों की सीरीज का दूसरा मैच 17 जून को लखनऊ में खेला जाएगा, जबकि सीरीज़ का तीसरा और आखिरी मैच 20 जून को चेन्नई में होगा। तीनों वनडे मैच भारतीय समयानुसार दोपहर1:30 PM पर शुरू होंगे। फैंस अफगानिस्तान के इस दौरे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि फैंस को एक बार फिर से रो-को की जोड़ी मैदान पर खेलते हुए नजर आएगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार