बाबर आजम (Babar Azam) के धमाकेदार अर्धशतक औऱ गेंदबाजों के दम पर करांची किंग्स ने मंगलवार को पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2020) के फाइनल मुकाबले में लाहौर कलंदर्स को 5 विकेट से हरा दिया। करांची की टीम पहली बार पीएसएल चैंपियन बनी है। 

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लाहौर की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाए। तमीम इकबाल (35)  और फखर जमान (27) की ओपनिंग जोड़ी ने मिलकर पहले विकेट के लिए 10.1 ओवर में 68 रन जोड़े। लेकिन इन दोनों के आउट होने के बाद बल्लेबाजी लड़खड़ा गई और कोई और खिलाड़ी कुछ खास कमाल नहीं कर सका।

Advertisement

करांची के लिए उमैद आसिफ, अरसद इकबाल और वकास मकसूद ने 2-2 विकेट और इमाद वसीम ने 1 विकेट हासिल किया।

इसके जवाब में करांची किंग्स ने 18.4 ओवरों में ही 5 विकेट के नुकसान पर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। ओपनर बाबर आ उनकजम 49 गेंदों में 7 चौकों की मदद से नाबाद 63 रन बनाकर जीत के हीरो बने। बाबर को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

लाहौर के लिए दिलबर हुसैन और हारिस रउफ ने 2-2 और समित पटेल ने 1 विकेट हासिल किया।

बाबर आजम बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

Advertisement

बाबर ने PSL 2020 में 59.12 की औसत से 473 रन बनाए, जो एक सीजन में किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं। इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार