पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज और टेस्ट कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) के लिए घरेलू क्रिकेट में वापसी कुछ खास नहीं रही। श्रीलंका के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले अपनी फॉर्म हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरे बाबर कायदे आजम ट्रॉफी (Quaid-e-Azam Trophy) में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। 

लाहौर व्हाइट्स की ओर से FATA के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्होंने दोनों पारियों में 28 और 42 रन बनाए। दूसरी पारी में आउट होने के बाद बाबर काफी निराश नजर आए और ड्रेसिंग रूम की ओर लौटते समय उन्होंने अपना बल्ला जमीन पर दे मारा।

दूसरी पारी में बाबर 77 गेंदों पर 42 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। इसी दौरान फाटा के गेंदबाज शाहिद अजीज ने ऑफ स्टंप के बाहर की तरफ लेंथ गेंद फेंकी, जो पिच पर पड़ने के बाद बाहर की ओर निकली। यह ऐसी गेंद थी जिसे बाबर आसानी से छोड़ सकते थे, लेकिन उन्होंने इसे खेलने का फैसला किया।

बाबर ने इस गेंद पर शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर पहली स्लिप में चली गई। इस तरह वह 42 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अपना विकेट गंवाने के बाद बाबर काफी निराश दिखे। ड्रेसिंग रूम की तरफ जाते समय उन्होंने गुस्से में अपना बल्ला जमीन पर पटक दिया। 

VIDEO:

Also Read: LIVE Cricket Score

बाबर आजम के लिए यह मुकाबला अपनी बल्लेबाजी में सुधार करने का अच्छा मौका था। वह श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले घरेलू क्रिकेट में रन बनाकर आत्मविश्वास हासिल करना चाहते थे, लेकिन दोनों पारियों में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 9 नवंबर से रावलपिंडी में शुरू होगा।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार