पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) ने शुक्रवार (10 जून) को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे मैच में शानदार अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया। आजम ने 93 गेंदों में पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 77 रन की पारी खेली। बाबर इंटरनेशनल क्रिकेट (पुरुष) में लगातार नौ मैच में 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेलने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंंने पाकिस्तान के ही पूर्व बल्लेबाज जावेद मियांदाद (Javed Miandad) का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने लगातार 8 इंटरनेशनल मैच में पचास या उससे ज्यादा रन की पारी खेली थी।  

Advertisement

बाबर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में 196 रन की पारी खेली थी। इसके बाद तीसरे और आखिरी टेस्ट में 66 और 55 रन बनाए थे।

Advertisement

इसके बाद बाबर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैच की सीरीज में क्रमश: 57,114 और नाबाद 105 रन की पारी खेली थी। फिर एकमात्र टी-20 इंटरनेशनल में 66 रन बनाए।

मुल्तान में बुधवार (8 जून) को खेले गए पहले वनडे में 103 रन बनाए और अब दूसरे वनडे में अर्धशतक जड़ा। 

हालांकि वह वनडे क्रिकेट में लगातार चार शतक जड़ने का रिकॉर्ड बनाने से चूक गए। बता दें कि अभी तक श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज कुमार संगाकारा ने ही लगातार चार वनडे मैच में चार शतक जड़ने का कारनामा किया है। 

गौरतलब है कि पाकिस्तान ने दूसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज को 120 रनों से हराकर तीन मैच की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। पाकिस्तान के 275 रनों के जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 32.2 ओवर में 155 रनों पर ऑलआउट हो गई।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार