पाकिस्तान के कप्तान औऱ स्टार बल्लेबाज बाबर आजम (Babar Azam) ने शुक्रवार (5 मई) को करांची के नेशनल स्टेडियम में खेले गए पांच मैचों की सीरीज के चौथे वनडे में शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया। आजम ने 117 गेंदों का समना करते हुए 107 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 10 चौके जड़े। इस शतकीय पारी के दौरान आजम ने दो खास वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। 

Advertisement

सबसे तेज 5000 वनडे रन

Advertisement

बाबर आजम ने वनडे इंटरनेशनल में सबसे तेज 5000 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। 97 पारियों में यह कारनामा कर के उन्होंने साउथ अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज हाशिम अमला का रिकॉर्ड तोड़ा। अमला ने 101 पारियों में 5000 वनडे रन पूरे किए थे। आजम पहले खिलाड़ी हैं जिन्होंने 100 से कम पारियों में यह मुकाम हासिल किया है। 

विराट कोहली औऱ विवियन रिचर्ड्स इस लिस्ट में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं, इन दिग्गजों ने 114-114 पारियों खेली थी। 

सबसे तेज 18 वनडे शतक   

आजम वनडे में सबसे तेज 18 शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में भी उन्होंने हाशिम अमला का रिकॉर्ड तोड़ा है। अमला ने 102 पारियों में 18 वनडे शतक पूरे किए थे। 

Advertisement

गौरतलब है कि पाकिस्तान ने चौथे वनडे में न्यूजीलैंड को 102 रन के विशाल अंतर से मात दी। पाकिस्तान द्वारा मिले 335 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 43.4 ओवर में 232 रनों पर ढेर हो गई। इसके साथ ही पाकिस्तान ने वनडे सीरीज मे 4-0 की बढ़त बना ली है। आजम को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

पाकिस्तान पहली बार बनी नंबर 1

Also Read: IPL T20 Points Table

Advertisement

चौथे वनडे में धमाकेदार जीत के साथ पाकिस्तान आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर 1 टीम बन गई है। यह पहली बार है जब इस फॉर्मेट की रैंकिंग में पाकिस्तान की टीम टॉप पर पहुंची है। पाकिस्तान को अपनी नंबर 1 रैंकिंग बरकरार रखने के लिए पांचवें औऱ आखिरी वनडे में भी जीत हासिल करनी होगी। यह मुकाबला रविवार (7 मई) को करांची में ही खेला जाएगा। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार