22 जनवरी, वेलिंग्टन (CRICKETNMORE)> वेलिंग्टन में खेले गए पहले टी- 20 में पाकिस्तान की टीम को न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हरा दिया। 

Advertisement

स्टपेक स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम की पारी 105 रनों पर ही सिमट गई। मेजबान ने तीन विकेट के नुकसान पर 106 रन बनाते हुए इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। 

पाकिस्तान के तरफ से बाबर आजम ने 41 रन की पारी खेली। इस पारी के दौरान बाबर आजन ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 

बाबर आजम ने अपने टी- 20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 500 रन पूरे कर लिए हैं। अबतक बाबर आजम ने 15 टी- 20 इंटरनेशनल मैच में 509 रन बना लिए हैं।

ऐसा करते ही बाबर आजम ने विराट कोहली के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। बाबर आजम ने केवल 15 टी- 20 इंटरनेशनल मैच में करियर के शरूआती 500 इंटरनेशनल टी- 20 रन पूरे किए।

Advertisement

विराट कोहली ने अपने करियर में 15 टी- 20 मैच खेलकर 484 रन बनानें में सफल रहे थे। वैसे 15 टी- 20 इंटरनेशनल मैच खेलकर सबसे ज्यादा रन ऑस्ट्रेलिया के एरोन फिंच के नाम है।

फिंच ने अपने पहले 15 टी- 20 इंटरनेशनल मैचों के दौरान 567 रन बना लिए थे तो वहीं बाबर आजम के 509 रन दर्ज हो गए हैं।

Advertisement

क्रिस गेल ने 15 टी- 20 इंटरेनशनल मैचों तक 496 रन बनाए थे। डेविड वॉर्नर के नाम 15 टी-20 इंटरनेशनल मैच कर 494 रन बनाए थे। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार