PAK vs ENG, ODI Tri-Series 2026: पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम (Babar Azam) का इंग्लैंड के खिलाफ वनडे ट्राई सीरीज के चौथे मुकाबले में निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिला। रविवार (25 अक्टूबर) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन (Gus Atkinson) ने शानदार गेंद पर बाबर को क्लीन बोल्ड कर दिया।
यह घटना पाकिस्तान की पारी के सातवें ओवर में देखने को मिली। गस एटकिंसन ने पांचवी गेंद पर बाबर को अपनी लाइन और लेंथ से उन्हें पूरी तरह चकमा दे दिया। एटकिंसन की यह गेंद टप्पा खाने के बाद तेजी से अंदर की ओर आई। बाबर आजम ड्राइव खेलने के लिए बल्ला आगे लाए, लेकिन वह गेंद की लाइन को सही तरह कवर नहीं कर पाए। उनके बल्ले और पैड के बीच जगह रह गई और गेंद सीधे उसी गैप से निकलकर स्टंप्स से जा टकराई। बाबर का अगला पैर एक जगह जमा रहा और वह गेंद की अंदर आती दिशा को भांपने में नाकाम रहे। देखते ही देखते उनकी गिल्लियां बिखर गईं और उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा।
VIDEO:
बाबर आजम इस मुकाबले में 12 गेंदों पर 10 रन ही बना सके। उनसे पाकिस्तान को बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन एटकिंसन की बेहतरीन गेंद ने उनकी पारी का अंत कर दिया और पाकिस्तान का महज 31 रन के स्कोर पर तीसरा विकेट गिर गया।
Also Read: LIVE Cricket Score
इससे पहले पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम 46.4 ओवर में 241 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इंग्लैंड की ओर से बेन डकेट ने शानदार बल्लेबाजी की और 111 गेंदों में 105 रन की शतकीय पारी खेली। उनकी इस पारी ने इंग्लैंड को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।