PAK vs SL 2nd Test: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम (Babar Azam) की खराब फॉर्म टीम के लिए लगातार चिंता का विषय बनी हुई है। श्रीलंका के खिलाफ रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट की पहली पारी में एक बार फिर बाबर का बल्ला खामोश रहा। वह सिर्फ 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इस बार श्रीलंका के तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा (Lahiru Kumara) ने अपनी शानदार इनस्विंग गेंद पर उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया।

बाबर का विकेट पाकिस्तान की पहली पारी के 36वें ओवर की तीसरी गेंद पर गिरा। लाहिरू कुमारा ने ऑफ स्टंप के बाहर गुड लेंथ पर गेंद डाली, जो पिच पर पड़ने के बाद तेजी से अंदर की तरफ आई। बाबर को शुरुआत में लगा कि गेंद उनके बल्ले से दूर निकल जाएगी और उन्होंने उसे छोड़ने का फैसला किया, लेकिन गेंद ने आखिरी समय पर अपना रुख बदला और उनके बल्ले तथा पैड के बीच से निकलकर सीधे स्टंप्स से जा टकराई।

VIDEO:

बाबर का इस तरह आउट होना एक बार फिर उनकी मौजूदा फॉर्म पर सवाल खड़े कर रहा है। टेस्ट क्रिकेट में साल 2022 के बाद से उनके आंकड़े कुछ खास नहीं रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी पिछली 22 टेस्ट पारियों में 1218 रन बनाए हैं, लेकिन उनके बल्ले से एक भी शतक नहीं निकला। इस अवधि में वह सिर्फ नौ अर्धशतक लगा पाए हैं, जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 88 रन रहा है। इस दौरान उनका बल्लेबाजी औसत भी गिरकर 30.45 रह गया है।

मैच की बात करें तो पाकिस्तान फिलहाल मजबूत स्थिति में है। श्रीलंका की टीम पहली पारी में महज 98 रन पर सिमट गई थी। इसके जवाब में पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में 325 रन बनाए और 227 रन की बड़ी बढ़त हासिल की। 

Also Read: LIVE Cricket Score

वहीं, दूसरी पारी में भी श्रीलंका की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक टीम ने 74 रन पर अपने तीन विकेट गंवा दिए थे और पाकिस्तान के पहली पारी के स्कोर से 153 रन पीछे थी।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार