इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले से पहले बाबर आजम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह नेट प्रैक्टिस के दौरान ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं। बल्लेबाजी में अब तक खास प्रदर्शन न कर पाने के कारण फैंस ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

Advertisement

पाकिस्तान के अनुभवी स्टार बल्लेबाज बाबर आजम एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गए हैं। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026  के सुपर-8 चरण में अहम मुकाबले से पहले बाबर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह नेट्स में ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते दिखाई दे रहे हैं।

Advertisement

पाकिस्तान को 24 फरवरी को सुपर-8 के अपने दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड का सामना करना है। इस मैच से पहले अभ्यास सत्र के दौरान बाबर ने दाएं हाथ से ऑफ स्पिन डालने की कोशिश की। वीडियो में वह बल्लेबाजी पैड पहने हुए ही गेंदबाजी करते नजर आए।

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, नेटिजन्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर्स ने एक्स (पहले ट्विटर) पर वीडियो शेयर करते हुए मजाक में लिखा कि बल्लेबाजी में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाने के बाद बाबर अब गेंदबाजी से टीम में अपनी जगह पक्की करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं यूजर ने आगे तंज कसते हुए कहा, “नेट्स में 91 शतक लगाने के बाद अब बाबर ने पहली बार पांच विकेट भी ले लिए।”

VIDEO:

दरअसल, इस टूर्नामेंट में बाबर का बल्ला अब तक शांत रहा है। उन्होंने तीन पारियों में 22.00 की औसत और 115.8 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 66 रन बनाए हैं। ऐसे में फैंस उनसे बड़ी पारी की उम्मीद कर रहे हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

गौरतलब है कि सुपर-8 में पाकिस्तान का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना था, लेकिन बारिश के कारण मैच रद्द हो गया और दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला। अब सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए पाकिस्तान के लिए अगले दोनों मुकाबले बेहद अहम हो गए हैं।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार