पाकिस्तान के कप्तान और स्टार बल्लेबाज बाबर आजम (Babar Azam) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ करांची में खेले जा रहे पहले टेस्ट में शतक जड़कर इतिहास रच दिया। बाबर ने पहले दिन 277 गेंदों का सामना करते हुए 15 चौकों औऱ 1 छक्के की मदद से नाबाद 161 रनों की पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। 

Advertisement

रिकी पोंटिंग को पछाड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Advertisement

बाबर ने एक साल में इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस साल यह बाबर का इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 प्लस स्कोर है। इस मामले में बाबर ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ा है। पोंटिंग ने साल 2005 में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करते हुए इंटरनेशऩल क्रिकेट में 24 पचास प्लस स्कोर बनाए थे।  

तोड़ा 16 साल पुराना रिकॉर्ड

बाबर पाकिस्तान के लिए एक साल में सबसे ज्यादा इंटनरेशनल रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस साल तीनों फॉर्मेट को मिलकर बाबर ने 44 मैच में 2477 रन बनाए हैं, जिसमें 18 अर्धशतक और 7 शतक शामिल हैं। उन्होंने मोहम्मद यूसुफ का रिकॉर्ड तोड़ा। यूसुफ ने 2006 में 33 इंटरनेशनल मुकाबलों में 2435 रन बनाए थे, जिसमें 8 शतक और 9 अर्धशतक शामिल थे।

इसके अलावा बाबर ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 3500 रन भी पूरे कर लिए हैं। 

Advertisement

पाकिस्तान ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट के नुकसान पर 317 रन बना लिए हैं। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरूआत खराब रही थी और 110 रन के कुल स्कोर पर 4 विकेट गिर गए थे। इसके बाद बाबर ने सरफराज अहमद के साथ मिलकर पारी को संभाला और  पांचवें विकेट के लिए 196 रनों की साझेदारी की। सरफराज ने 153 गेंदों में 86 रनों की पारी खेली।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार