बेहतरीन फॉर्म में चल रहे पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) ने रविवार (25 अप्रैल) को जिम्बाव्वे के खिलाफ तीसरे टी-20 इंटरनेशनल में 46 गेंद खेलकर पांच चौकों की मदद से 52 रनों की पारी खेली। इस अर्धशतकीय पारी के दौरान आजम ने विराट कोहली (Virat Kohli T20I) ने एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया। 

Advertisement

बाबर आजम ने टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 2000 रन (Fatest 2000 T20I Runs) बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। आजम ने सिर्फ 52 पारियों में यह मुकाम हासिल किया है। 

Advertisement

इस मामले में उन्होंने भारतीय कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ा। कोहली ने अपने करियर की 56वीं पारी में 2000 इंटरनेशनल पूरे किए थे। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के एरॉन फिंच (62 पारी),चौथे पर न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुलम (66 पारी) और पांचवें नंबर पर भी न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल (68 पारी) काबिज हैं। 

इसके अलावा आजम पाकिस्तान के लिए टी-20 इंटरनेशनल में इस 2000 रन का आंकड़ा छूने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले मोहम्मद हफीज (2388 रन) और शोएब मलिक (2335 रन) ने इस फॉर्मेट में पाकिस्तान के लिए यह मुकाम हासिल किया है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार