एशिया कप 2022 में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का बुरा दौर जारी है। बुधवार (7 सितंबर) को एशिया कप 2022 के सुपर 4 चरण में अफगानिस्तान के खिलाफ बाबर गोल्डन डक पर आउट हो गए। जीत के लिए सिर्फ 130 रनों का पीछा करते हुए पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और बाबर बल्लेबाजी के लिए उतरे।

Advertisement

पहली गेंद पर तो मोहम्मद रिजवान ने तेज सिंगल ले लिया और बाबर को स्ट्राइक दी। इसके बाद बाएं हाथ के तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी ने एक शानदार इनस्विंगर फेंकी, जिस पर बाबर पूरी तरह से चूक गए और गेंद ठीक स्टंप्स के सामने उनके पैड पर जा लगी। सभी 11 अफगानी खिलाड़ियों ने अपील की और अंपायर के मन में कोई संदेह नहीं था और उन्होंने उंगली उठा दी।

Advertisement

बाबर को भी पता था कि वो आउट हैं इसलिए उन्होंने रिव्यू लेने की भी नहीं सोची। जैसे ही बाबर पहली ही बॉल पर आउट हुए सोशल मीडिया पर इस खिलाड़ी को ट्रोल किया जाने लगा। अब तक टूर्नामेंट के चार मैचों में बाबर बुरी तरह से फ्लॉप रहे हैं और 10, 9,14 और 0 रन ही बना पाए हैं। आइए देखते हैं कि फैंस किस तरह से बाबर को ट्रोल कर रहे हैं।

 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार