Babar Azam Record: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज़ बाबर आज़म (Babar Azam) ने रविवार, 01 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले (PAK vs AUS 3rd T20) में 36 गेंदों पर 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 50 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर इतिहास रच दिया। गौरतलब है कि इसी के साथ उन्होंने कुछ बेहद ही खास रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।
T20I में 4500 रन: 32 साल के बाबर आज़म ने लाहौर में ऑस्ट्रेलिया के सामने पचासा ठोककर अपने टी20 इंटरनेशनल करियर के 4500 रन पूरे कर लिए हैं। खास बात ये है कि इसी के साथ वो T20I में 4500 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। बाबर आज़म ने 139 मैचों की 132 पारियों में 39.51 की औसत और 128.38 की स्ट्राइक रेट से 4505 रन बनाकर ये कारनामा किया। विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी अपने टी20 इंटरनेशनल करियर के दौरान ये रिकॉर्ड नहीं बना पाए थे।
टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी
- बाबर आज़म (पाकिस्तान) - 139 मैचों की 132 पारियों में 4505 रन
- रोहित शर्मा (भारत) - 159 मैचों की 151 पारियों में 4231 रन
- विराट कोहली (भारत) - 125 पारियों में 117 पारियों में 4188 रन
- पॉल स्टर्लिंग (आयरलैंड) - 161 मैचों की 158 पारियों में 3888 रन
- जोस बटलर (इंग्लैंड) - 145 मैचों की 133 पारियों में 3886 रन
तोड़ा विराट कोहली महारिकॉर्ड: बाबर आज़म ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का 39वां अर्धशतक ठोका है और इसी के साथ अब वो T20I में सर्वाधिक अर्धशतक बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ते हुए ये कारनामा किया, जिन्होंने 125 टी20 इंटरनेशनल में 38 अर्धशतक लगाए थे।
बात करें अगर तीसरे टी20 मुकाबले की तो लाहौर में पाकिस्तान के कप्तान ने ही टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी चुनी थी जिसके बाद उन्होंने सैम अयूब (37 गेंदों पर 56 रन), बाबर आज़म (36 गेंदों पर नाबाद 50 रन), और शादाब खान (19 गेंदों पर 46 रन) की पारियों के दम पर 208 रनों का टारगेट ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा है।
ऐसी है दोनों टीमें
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): सैम अयूब, फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, ख्वाजा नफे (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद।
Also Read: LIVE Cricket Score
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): मिशेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, कैमरून ग्रीन, मैट रेनशॉ, मार्कस स्टोइनिस, जोश फिलिप (विकेटकीपर), मिशेल ओवेन, कूपर कोनोली, बेन द्वारशुइस, मैथ्यू कुह्नमैन, एडम ज़म्पा।