Pakistan vs South Africa 2nd T20I: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम (Babar Azam T20I) ने शुक्रवार (31 अक्टूबर) को साउथ अफ्रीका के खिलाफ लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में 18 गेंदों में 61.11 की स्ट्राईक रेट से नाबाद 11 रन की पारी खेली, जिसमें एक चौका जड़ा। इस धीमी के दौरान भी बाबर ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। 

Advertisement

बाबर पुरुष टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में रोहित शर्मा को पछाड़कर पहले नंबर पर आ गए हैं। बाबर के अब 130 मैच की 123 पारियों में 4234 रन हो गए हैं, वहीं 2024 वर्ल्ड कप के बाद इस फॉर्मेट से संन्यास ले चुके रोहित के नाम 159 मैच की 151 पारियों में 4231 रन बनाए हैं। 

Advertisement

टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन

बाबर आजम- 4234 रन

रोहित शर्मा- 4231 रन

विराट कोहली- 4188 रन

Advertisement

जोस बटलर- 3869 रन

पॉल स्टर्लिंग- 3710 रन

बता दें कि बाबर खराब फॉर्म से झूझ रहे हैं। सीरीज के पहले मुकाबले में वह खाता भी नहीं खोल पाए थे। 

Advertisement

गौरतलब है कि पाकिस्तान ने इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद साउथ अफ्रीका की टीम 19.2 ओवर में 110 रन पर ऑलआउट हो गई। जिसमें डेवाल्ड ब्रेविस ने सबसे ज्यादा 25 रन बनाए। 

इसके जवाब में पाकिस्तान ने 13.1 ओवर में 1 विकेट गवाकर जीत हासिल कर ली। बल्ले से मेजबान टीम के लिए कमाल दिखाया सैम अयूब ने और 38 गेंदों में नाबाद 71 रन की पारी खेली। 

Also Read: LIVE Cricket Score

सीरीज का तीसरा टी-20 इंटनरेशनल शनिवार (1 नवंबर) को लौहार के गद्दाफी स्टेडियम में ही खेला जाएगा। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार