बाबर आज़म की कप्तानी वाली पाकिस्तानी क्रिकेट टीम नीदरलैंड्स दौरे के लिए रवाना हो चुकी है। इस दौरे के लिए रवाना होने से पहले कप्तान बाबर आज़म ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें उन्होंने पत्रकारों के कई सवालों का जवाब दिया। इस दौरान एक पत्रकार ने उनसे एक ऐसा सवाल पूछा जिसके जवाब में उन्होंने मेला लूट लिया। 

Advertisement

एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि क्या टीम के स्टार खिलाड़ियों को अपने वर्कलोड को बेहतर ढंग से मैनेज करने के लिए एक फॉर्मैट को छोड़ देना चाहिए? क्या सीनियर खिलाड़ी शाहीन अफरीदी, मोहम्मद रिजवान और वो खुद खेल के एक प्रारूप को छोड़ सकते हैं?

Advertisement

पाकिस्तान के कप्तान ने इस सवाल के जवाब में कहा, “ये वर्कलोड मैनेजमेंट आपकी फिटनेस पर निर्भर करता है। हमने (मैं, रिजवान, शाहीन) तीन के बजाय केवल दो प्रारूप खेलने के बारे में नहीं सोचा है। आपको क्या लगता है, हम बूढ़े हो गए हैं? क्या हमारी फिटनेस से ऐसा लगता है? अगर लोड ज्यादा है तो हमें उसी के मुताबिक अपनी फिटनेस में सुधार करना होगा। लड़के मजबूत हैं और इस पर काम कर रहे हैं। चीजों का ध्यान रखा जा रहा है।"

आपको बता दें कि पाकिस्तान 16 से 21 अगस्त तक नीदरलैंड में तीन वनडे मैच खेलेगा। तीनों मैच रॉटरडैम के हेजेलारवेग में खेले जाएंगे। इसके बाद पाकिस्तानी टीम यहीं से एशिया कप के लिए यूएई रवाना हो जाएगी जहां उनका पहला मुकाबला भारत के साथ 28 अगस्त को खेला जाएगा। ऐसे में इस बड़े मुकाबले में कौन बाज़ी मारेगा इसका इंतज़ार पूरी दुनिया कर रही है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार