टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले भारत पूर्व दिग्गज स्पिनर आर अश्विन ने वरुण चक्रवर्ती को लेकर अहम सलाह दी है। अश्विन का मानना है कि चक्रवर्ती को अपनी लाइन-लेंथ और गेंदबाजी एंगल में थोड़ा बदलाव करना होगा। वहीं खासतौर पर बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ उन्हें एक गलती से बचने की जरूरत है।

Advertisement

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले से पहले भारतीय टीम के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती चर्चा में हैं। भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने चक्रवर्ती की गेंदबाजी को लेकर अहम टिप्पणी की है और उन्हें कुछ जरूरी बदलाव करने की सलाह दी है।

Advertisement

दरअसल, भारत ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए रोमांचक सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। इस मुकाबले में वरुण चक्रवर्ती का दिन अच्छा नहीं रहा और उन्होंने 4 ओवर में 64 रन खर्च करते हुए सिर्फ एक विकेट लिया। 

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल ‘ऐश की बात’ पर कहा कि बल्लेबाजों द्वारा शुरुआत में आक्रामक खेलने से चक्रवर्ती का आत्मविश्वास प्रभावित होता है। ऐसे में उन्हें ज्यादा रणनीतिक तरीके से गेंदबाजी करनी चाहिए। अश्विन के मुताबिक लाइन और लेंथ के साथ-साथ स्पीड में बदलाव बेहद जरूरी है और चक्रवर्ती को इस पर ध्यान देना होगा।

अश्विन ने खास तौर पर एक अहम सलाह भी दी। उनका कहना है कि चक्रवर्ती को बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ राउंड द विकेट से गेंदबाजी करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे बल्लेबाजों को उन्हें खेलने में आसानी हो जाती है। अगर वह इस एंगल से बचते हैं तो ज्यादा प्रभावी साबित हो सकते हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार (8 मार्च) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दिलचस्प बात यह है कि दोनों टीमें 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भी आमने-सामने आई थीं और लगभग एक साल बाद एक बार फिर आईसीसी ट्रॉफी के लिए भिड़ेंगी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार