पाकिस्तान के कप्तान और स्टार बल्लेबाज बाबर आजम (Babar Azam) ने मंगलवार (2 नवंबर) को नामीबिया के खिलाफ के आबू धाबी में खेले गए आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के मुकाबले में धमाकेदार अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया। शानदार फॉर्म में चल रहे बाबर ने 49 गेदों में सात चौकों की मदद से 70 रनों की पारी खेली।

Advertisement

बतौर कप्तान सबसे ज्यादा अर्धशतक

Advertisement

बाबर बतौर कप्तान टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने के मामले में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। इस वर्ल्ड कप में यह बाबर का तीसरा अर्धशतक है। उनसे पहले शोएब मलिक, क्रिस गेल, कुमार संगाकारा और असगर अफगान ने बतौर कप्तान टी-20 इंटरनेशनल में 2-2 अर्धशतक लगाए हैं।  

सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर

बतौर कप्तान टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार 50 या उससे ज्यादा रन बनाने के मामले में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। बाबर ने इस फॉर्मेट में 13वीं बार यह कारनामा किया है। उन्होंने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने बतौर कप्तान 13 बार इस फॉर्मेट में 50 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं।

ऐसा करने वाले पहले कप्तान 

Advertisement

बाबर बतौर कप्तान एक कैलेंडर ईयर में 1000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस साल पाकिस्तान और सेंट्रल पंजाब की कप्तानी करते हुए 1007 रन बनाए हैं। बतौर कप्तान केन विलियमसन ने 2018 में 986 रन और विराट कोहली ने 2016 में 973 रन बनाए थे।  

गौरतलब है कि पाकिस्तान ने इस मुकाबले में नामीबिया को 45 रनों से हरा दिया। सुपर 12 राउंड में यह पाकिस्तान लगातार चौथी जीत है और इसके साथ ही वह सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीम बन गई है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार