Babar Azam Record: पाकिस्तान क्रिकेट टीम मौजूदा समय में इंग्लैंड और श्रीलंका के साथ ODI Tri Nation Series खेल रही है। इस सीरीज में पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर बाबर आज़म आज़म (Babar Azam) अपनी बैट से रनों की बरसात करके एक बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकते हैं। उनके पास पाकिस्तान के लीज़ेंड जावेद मियांदाद (Javed Miandad) का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका है।
टूटेगा जावेद मियांदाद का महारिकॉर्ड: सबसे पहले ये जान लीजिए कि बाबर आज़म पाकिस्तान के महानत खिलाड़ियों में से एक हैं। वो अपने देश के लिए 144 ODI में 53.36 की औसत से 6671 रन बना चुके हैं। बाबर ने इंग्लैंड के सामने भी शानदार प्रदर्शन किया है और 20 वनडे में 47.44 की औसत से 854 रन बनाए हैं।
यहां से अब बाबर आज़म के पास पाकिस्तान-इंग्लैंड वनडे का नंबर-1 बल्लेबाज़ बनने का सुनहरा मौका है। वो ODI Tri Series में इंग्लैंड के सामने 138 रन बनाकर ये मुकाम हासिल कर सकते हैं। फिलहाल ये रिकॉर्ड पाकिस्तानी लीज़ेंड जावेद मियांदाद के नाम दर्ज है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 27 वनडे में 47.19 की औसत से 992 रन बनाए।
पाकिस्तान-इंग्लैंड वनडे में सर्वाधिक रन
- जावेद मियांदाद - 27 मैचों में 991 रन
- बाबर आज़म - 20 मैचों में 854 रन
- जो रूट - 17 मैचों में 835 रन
- इंज़माम उल हक - 28 मैचों में 835 रन
- एलन लैम्ब - 22 मैचों में 830 रन
बताते चलें कि Pakistan ODI Tri-Series 2026 में पाकिस्तान और इंग्लैंड की दो बार टक्कर होनी तय है। अगर ये दोनों टीमें फाइनल तक पहुंचती है, तो फिर इनके बीच सीरीज में कुल तीन मुकाबले होंगे। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि बाबर आज़म, जावेदाद मियांदाद का महारिकॉर्ड तोड़ पाते हैं या नहीं।
Also Read: LIVE Cricket Score
इंग्लैंड की ODI स्क्वाड: हैरी ब्रूक (कप्तान), लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जो रूट, जेमी ओवरटन, बेन डकेट, मेसन क्रेन, सैम करन, जोश टंग, टॉम बैंटन (विकेटकीपर), विल जैक्स, गस एटकिंसन, जॉर्डन कॉक्स (विकेटकीपर), हेनरी क्रोकोम्ब, जेम्स कोल्स, सोनी बेकर।