पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) के पास मंगलवार (16 जुलाई) को नीदरलैंड के खिलाफ रॉटरडैम में होने वाले तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में एक खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। 27 साल के बाबर अगर इस मुकाबले में शतक जड़ लेते हैं तो वह पाकिस्तान के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट दस शतक जड़ने वाले पहले कप्तान बन जाएंगे। 

Advertisement

बाबर ने अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर कप्तान 9 शतक जड़े हैं। इस मामले में वह फिलहाल संयुक्त रूप से इंजमाम-उल-हक के साथ पहले स्थान पर हैं। इंजमाम के नाम बतौर कप्तान इंटरनेशनल क्रिकेट में 131 पारियों में 9 शतक दर्ज हैं। 

Advertisement

बता दें कि नीदरलैंड औऱ पाकिस्तान के बीच यह पहली द्विपक्षीय वनडे सीरीज है। इस फॉर्मेट में अब तक दोनों टीमें कुल तीन बार टकराई हैं, और तीनों ही मैच में पाकिस्तान ने जीत हासिल की है। नीदरलैंड-पाकिस्तान के बीच आखिरी बार वनडे मैच साल 2003 में खेला गया था। 

संभावित प्लेइंग इलेवन:

पाकिस्तान: इमाम उल हक, फखर जमान, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद हारिस, खुशदिल शाह, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, शाहनवाज दहानी, मोहम्मद वसीम जूनियर

नीदरलैंड्स: मैक्स ओ'डॉड, स्टीफ़न मायबर्ग, बास डी लीड, टॉम कूपर, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), तेजा निदामानुरु, लोगान वैन बीक, टिम प्रिंगल, फ्रेड क्लासेन, पॉल वैन मीकरन, शारिज़ अहमद

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार