Pakistan vs Australia 3rd ODI: पाकिस्तान के कप्तान और स्टार बल्लेबाज बाबर आजम (Babar Azam) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए तीसरे और निर्णायक वनडे में नाबाद शतक जड़कर इतिहास रच दिया। बाबर ने 115 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौकों की मदद से नाबाद 105 रनों की पारी खेली। यह बाबर के वनडे करियर का 16वां शतक है। 

Advertisement

बाबर वनडे करियर में सबसे तेज 16 वनडे शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं, उन्होंने सिर्फ 84 पारियों में यह कारनामा किया है। इस मामले में साउथ अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज हाशिम अमला का रिकॉर्ड तोड़ा। अमला ने 94 पारियों में 16 वनडे शतक पूरे किए थे।

Advertisement

इस लिस्ट में विराट कोहली और डेविड वॉर्नर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। इन दोनों बल्लेबाजों ने 110 पारियों में इस आंकड़े को छूआ था। 
बता दें कि बाबर ने दूसरे वनडे में भी 114 रनों की शानदार पारी खेली थी। 

बाबर आजम पाकिस्तान के लिए वनडे में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने मोहम्मद यूसुफ का रिकॉर्ड तोड़ा. जिन्होंने पाकिस्तान के लिए 267 पारियों में 15 शतक जड़े थे। 

पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा शतक जड़ने का रिकॉर्ड सईद अनवर के नाम है, जिन्होंने 244 पारियों में 20 शतक जड़े थे। 

इस मुकाबले की बात करें तो पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराकर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 20 साल बाद वनडे सीरीज जीती है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 41.5 ओवरों में 210 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 37.5 ओवरों में 1 विकेट गंवाकर ही जीत हासिल कर ली।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार