Pakistan vs Australia 3rd T20I: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम (Babar Azam) ने रविवार (1 फरवरी) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए तीसरे औऱ आखिरी टी-20 इंटरनेशनल में अर्धशतकीय पारी खेली। नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए बाबर ने 36 गेंदों में 138.89 की स्ट्राईक रेट से नाबाद 50 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और एक छक्का जड़ा।

Advertisement

इस पार के साथ ही बाबर टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने के मामले में पहले नंबर पर आ गए हैं। बाबर के अब 139 टी-20 इंटरनेशनल मैच की 132 पारियों में 39 अर्धशतक हो गए हैं।

Advertisement

इस लिस्ट में उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ा। जिनके नाम 125 मैच की 117 पारियों में 38 अर्धशतक दर्ज हैं।

टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा अर्धशतक

बाबर आजम-39

विराट कोहली-38

Advertisement

रोहित शर्मा-32

मोहम्मद रिजवान-30

बता दें कि सीरीज के पहले दो मुकाबलों में बाबर का प्रदर्शन खास नहीं रहा था। उनके बल्ले से तीन पारियों में 38 की औसत औऱ 124.59 की स्ट्राईक रेट से सिर्फ 76 रन ही आए।
मुकाबले की बात करें तो पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 111 रन के विशाल अंतर से हराकर सीरीजी 3-0 से अपने नाम की। रनों के हिसाब से इस फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया की यह सबसे बड़ी हार है।

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 6 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए। बाबर के अलावा कप्तान सलमान आगा ने 56 रन और शादाब खान ने 46 रन की पारी खेली।

इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 16.5 ओवर में 96 रन पर ऑलआउट हो गई। मार्कस स्टोइनिस 23 रन और कैमरून ग्रीन 22 रन के अलावा कोई और बल्लेबाज ज्याजा देर क्रीज पर नहीं टिक सका।

Also Read: LIVE Cricket Score

पाकिस्तान के लिए गेंदबाजी में मोहम्मद नवाज ने 5 विकेट झटके। इसके अलावा शाहीन अफरीदी ने 2 विकेट, अबरार अहमद और नसीम शाह ने भी 1-1 विकेट हासिल किया।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार