NED vs PAK: पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच खेले गए पहले वनडे मुकाबले में मेहमान टीम पाक ने 16 रनों से जीत दर्ज की। इस मैच के दौरान पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो अपनी टीम के साथी खिलाड़ी को अपशब्द कहते हुए सुने जा सकते हैं। 

Advertisement

बाबर आजम फील्डिंग सेट कर रहे होते हैं इस दौरान फील्डर के साथ उनका कुछ मिसकम्युनिकेशन हो जाता है जिसके बाद बाबर आजम के मुख से गाली निकल जाती है। हालांकि, बाबर आजम ने अपने टीममेट के लिए गुस्से में इस शब्द का प्रयोग किया ऐसा नहीं कहा जा सकता।

Advertisement

बाबर आजम के मुख से ये शब्द महज झल्लाहट में निकले थे। बाबर आजम के ऐसा करने पर फैंस जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'कोहली से ज्यादा गाली देने के रिकॉर्ड पर नजर है लग रहा है बाबर की।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'इसे हर चीज में कोहली की बराबरी करनी है।' वहीं अन्य यूजर भी इस वीडियो पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

वहीं अगर मैच की बात करें तो पाकिस्तान ने भले ही पहले वनडे मुकाबले में नीदरलैंड को हराया लेकिन, जीत के लिए उसके पसीन छूट गए थे। 314 रनों के स्कोर का पीछा करते हुए एक पल ऐसा लगा कि नीदरलैंड की टीम इस टारगेट को चेज कर लेगी लेकिन ऐसा ना हो सका। नीदरलैंड की टीम 50 ओवरों में 8 विकेट पर 298 रन ही बना सकी।

Advertisement

 

बता दें कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली मैदान पर अपने एग्रेसिव रवैये के लिए काफी जाने जाते हैं। विराट कोहली शुरुआत से ही मैदान पर अपने एग्रेसिव ब्रांड ऑफ क्रिकेट के लिए सुर्खियों में रहे हैं। विराट के रवैये को फैंस भी काफई पसंद करते हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार