इंग्लैंड के खिलाफ मंगलवार (15 अक्टूबर) से मुल्तान में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान अपनी प्लेइंग इलेवन में से पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज बाबर आजम(Babar Azam) को बाहर कर सकती है। 29 साल के बाबर पिछले काफी समय से खराब फॉर्म से झूझ रहे हैं। वह पाकिस्तान के लिए पिछली 18 पारियों में  एक भी अर्धशतक नहीं जड़ पाए हैं। ओली पोप की कप्तानी वाली इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में बाबर ने 30 औऱ 5 रन की पारी खेली थी। 

Advertisement

क्रिकइनफो की खबर क अनुसार, “ शुक्रवार (10 अक्टूबर) को मुल्तान में पहले टेस्ट में एक पारी के तर से मिली हार के बाद लाहौर में हुई नई सिलेक्शन कमेटी की मीटिंग में बाबर को टीम से बाहर करने की सिफारिश हुई थी। शनिवार को मुल्तान में दूसरी बार मीटिंग हुई, जिसमें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी के साथ-साथ पीसीबी द्वारा तीन साल के अनुबंध पर नियुक्त किए गए पांच सलाहकार भी शामिल थे।”

Advertisement

माना जा रहा है कि शनिवार को मीटिंग में बाबर को टीम से बाहर करने पर सहमति बनी है। 

उपलब्ध जानकारी के अनुसार, नए सिलेक्शन पैनल में आकिब जावेद, असद शफीक, अजहर अली, पूर्व आईसीसी अंपायर अलीम डार, विश्लेषक हसन चीमा और उस फॉर्मेट के कप्तान और हेड कोच शामिल हैं जिसके लिए टीम का सिलेक्शन किया जा रहा है।

बाबर के अलावा स्पिनर अबरार अहमद भी इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हो चकते हैं। बता दें कि बीमार होने के चलते अबरार को पहले टेस्ट मैच के बीच में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उनका दूसरे टेस्ट मैच से पहले पूरी तरह ठीक होना मुश्किल लग रहा है। उनकी जगह टीम में नौमान अली या साजिद खान को मौका मिल सकता। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

पाकिस्तान वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है और अगर इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भी उसे हार मिलती है तो टीम सीरीज गवाने के साथ-साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की रेस से भी बाहर हो जाएगी।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार