पाकिस्तान क्रिकेट मैनेजमेंट ने 6 सितंबर को टी-20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया।

Advertisement

इस टीम में कई नाम चौंकाने वाले थे और अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से आ रही खबर शायद वहां के क्रिकेट फैंस को थोड़ा परेशान जरूर कर दे।

Advertisement

खबरों की माने तो पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम टीम सिलेक्शन से खफा है। बाबर आजम पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में आजम खान और शोएब मकसूद की जगह फखर जमान और फहीम अशरफ को टीम में चाहते थे लेकिन मैनेजमेंट ने ऐसा नहीं किया।

पाकिस्तान के कप्तान टीम को लेकर खफा है। यहां तक की सभी को यह उम्मीद थी कि अनुभव को देखते हुए पाकिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर शोएब मलिक को टीम में जगह मिलेगा लेकिन उन्हें भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। हालांकि 40 साल के दिग्गज मोहम्मद हफीज जरूर टी-20 वर्ल्ड कप की टीम में शामिल है।

यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान क्रिकेट मैनेजमेंट और खिलाड़ियों के बीच ऐसे विवाद देखने को मिले हो। कई बार मैनेजमेंट टीम के कप्तान और खिलाड़ी से बिना पूछे ही कुछ भी फैसला ले लेती है और कही ना कही बाबर आजम को जो टीम चाहिए थी वो उनको नहीं मिली और वो नाराज है।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार