भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाना है। वानखेड़े स्टेडियम से भारतीय टीम की कई खट्टी-मीठी यादें जुड़ी हैं। मैच से पहले पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने टीम इंडिया को आगाह किया है।

Advertisement

जियोहॉटस्टार पर बात करते हुए दिनेश कार्तिक ने कहा, "वानखेड़े में असली फैक्टर है कि दबाव को आप किस तरह से झेलते हैं। अगर आप 20 ओवर तक दबाव नहीं रख सकते, तो जो टोटल आपको काफी लगता था, उसे चेज किया जा सकता है।"

Advertisement

इस दौरान दिनेश कार्तिक ने भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2016 टी20 विश्व कप सेमीफाइनल को याद किया। यह मुकाबला वानखेड़े में खेला गया था। वेस्टइंडीज ने भारत के दिए 193 के लक्ष्य को हासिल कर लिया था।

कार्तिक ने कहा, "मुंबई में हमेशा से हाई-स्कोरिंग मैच होते हैं। हम सभी को 2016 याद है, कैसे 192 का चेज किया गया था। वह रात इसलिए याद की जाती है क्योंकि यह वानखेड़े की प्रकृति को पूरी तरह से दिखाती है। बड़े टोटल का बचाव नहीं होता, वे न्योता होते हैं अगर चेज करने वाली टीम को बढ़त मिल जाए।"

उन्होंने कहा, "बराबरी के लिए मत खेलो, आराम के लिए मत खेलो, और यह मत सोचो कि स्कोरबोर्ड तुम्हारा बचाव कर देगा। मैं कहूंगा कि भारत को पावरप्ले बहुत सकारात्मक और आक्रामक तरीके से खेलना चाहिए।"

कार्तिक ने कहा, "मुंबई में हमेशा से हाई-स्कोरिंग मैच होते हैं। हम सभी को 2016 याद है, कैसे 192 का चेज किया गया था। वह रात इसलिए याद की जाती है क्योंकि यह वानखेड़े की प्रकृति को पूरी तरह से दिखाती है। बड़े टोटल का बचाव नहीं होता, वे न्योता होते हैं अगर चेज करने वाली टीम को बढ़त मिल जाए।"

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

कार्तिक ने कहा, "पहले बैटिंग की स्थिति में भारत को जितना हो सके उतना बड़ा स्कोर बनाने की कोशिश करनी चाहिए। अगर लक्ष्य का पीछा कर रहे हैं तो उनकी गेंदबाजी पर दबाव डालिए। इंग्लैंड से बेहतर होने का यही तरीका है।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार