Pakistan vs Australia ODI: पाकिस्तान के कप्तान और स्टार बल्लेबाज बाबर आजम (Babar Azam) ने गुरुवार को  ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे मैच में धमाकेदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया। बाबर ने 83 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौकों और 1 छक्के की मदद से 114 रनों की पारी खेली, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। यह बाबर के वनडे करियर का 15वां शतक है। 

Advertisement

बाबर वनडे में सबसे तेज 15 शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने सिर्फ 83 पारियों में यह कारनामा किया है। इस मामले में बाबर ने हाशिम अमला का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 86 पारियों में 15 वनडे शतक जड़े थे। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली (108 पारी) और संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर डेविड वॉर्नर (108 पारी) और शिखर धवन (108 पारी) हैं। 

Advertisement

वह पाकिस्तान के पहले कप्तान है जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे शतक जड़ा है और बतौर पाकिस्तान कप्तान यह उनका चौथा शतक है, जो कि सबसे ज्यादा है। 

पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा वनडे शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में बाबर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके अलावा मोहम्मद यूसुफ ने 267 पारियों में 15 वनडे शतक जड़े थे। पहले नंबर पर सईद अनवर हैं, जिनके नाम 244 पारी में 20 वनडे शतक जड़े।

बाबर के अलावा इमाम-उल-हक ने भी शानदार शतक जड़ा, जिसकी बदौलत पाकिस्तान ने 6 विकेट से जीत दर्ज की है। ऑस्ट्रेलिया के 348 रनों के जवाब में पाकिस्तान ने एक ओवर बाकी रहते हुए 4 विकेट के नुकसान पर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। यह वनडे में लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की सबसे बड़ी जीत है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार