आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 का पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाने वाला ये मैच बिना एक भी गेंद फेंके रद्द करना पड़ा। हालांकि, मैच रद्द होने के बावजूद बाबर आज़म फैंस के लपेटे में आ गए और उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।
मैच के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि बारिश के ब्रेक के दौरान, बाबर चाय और फ्रूट प्लेट के साथ चिल कर रहे हैं। इस दौरान बाबर आज़म को हेड कोच माइक हेसन और कप्तान सलमान आगा के साथ बात करते हुए भी देखा गया। हालांकि, बाबर का ये वीडियो कुछ फैंस को पसंद नहीं आया और उन्होंने बाबर को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
आइए नीचे देखते हैं कि बाबर के इस वीडियो पर फैंस किस तरह से रिएक्शन दे रहे हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
बता दें कि पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया था, लेकिन मौसम ने सारी तैयारियों पर पानी फेर दिया। लगातार बारिश के कारण मैच तय समय पर शुरू ही नहीं हो सका। मैच को शुरु करने के लिए अंतिम समय 10 बजकर 18 मिनट था, लेकिन मौसम के हालात ऐसे थे कि अंपायरों को काफी इंतजार के बाद मुकाबला रद्द घोषित करना पड़ा। सुपर-8 चरण में किसी भी मैच के लिए रिजर्व डे का प्रावधान नहीं है। नियमों के अनुसार परिणाम के लिए कम से कम 5-5 ओवर का खेल होना जरूरी होता है, जो यहां संभव नहीं हो पाया।