7 फरवरी। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और पूर्व कप्तान मुश्ताक मोहम्मद  ने एक खास बयान विराट कोहली को लेकर दिया है। मुश्ताक मोहम्मद का मानना है कि विराट कोहली और बाबर आजम एक जैसे बल्लेबाज हैं और दोनों की तुलना करना मुश्किल है। वैसे मुश्ताक मोहम्मद ने कहा कि बाबर आजम के पास इस समय कोहली को जितना अनुभव नहीं है लेकिन फिर भी कोहली के बराबर इस समय वो नजर आते हैं।

Advertisement

गौरतलब है कि इंटरनेशनल क्रिकेट में कोहली दस साल से ज्यादा से सक्रिय हैं तो वहीं बाबर आजम की शुरूआत 2015 में हुई है। 5 साल के अंतराल में ही बाबर आजम ने अपने परफॉर्मेंस से हर किसी का दिल जीत लिया है।

Advertisement

मुश्ताक मोहम्मद ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुआ कहा कि  "कोहली भले ही बेहतर और अनुभवी खिलाड़ी हैं, लेकिन बाबर उसी लीग में टॉप के बल्लेबाज हैं, लेकिन उन्हें साल में ज्यादा टेस्ट मैच नहीं मिलते।

इसके साथ - साथ मुश्ताक मोहम्मद  ने कहा कि भारतीय क्रिकेट इस समय पाकिस्तान क्रिकेट से आगे है। मुश्ताक मोहम्मद  ने कहा कि भारतीय क्रिकेट के पास एक बेहतर घरेलू क्रिकेट सिस्टम है जिसके कारण ही उनके पास एक से एक खिलाड़ी आते हैं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार