चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए आईपीएल 2024 में शानदार प्रदर्शन करने वाले ऑलराउंडर शिवम दुबे (Shivam Dube) का प्रदर्शन पिछले दो मुकाबलों में खराब रहा। पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ लगातार दो मैच में दुबे अपना खाता भी नहीं खोल पाए। 

 
Advertisement

रविवार (5 मई) को पंजाब के खिलाफ धर्मशाला के एसपीसीए स्टेडियम में मुकाबले में  पारी के आठवें ओवर की पहली गेंद पर कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ विकेटकीपर जितेश शर्मा के हाथों कैच आउट होकर पवेलियन लौटे और क्रीज पर आए शिवम दुबे। अगली ही गेंद दुबे भी जितेश को कैच थमा बैठे। 

Advertisement

यह लगातार दूसरी बार है जब दुबे पहली ही गेंद पर आउट हुए हैं। 

दुबे ने इस सीजन अभी तक 11 मैच में 43.75 की औसत से 350 रन बनाए हैं, जिसमें तीन अर्धशतक शामिल है। ऋतुराज के बाद उन्होंने अभी तक इस सीजन चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। ‘

Also Read: Live Score

गौरतलब है कि अगले महीने अमेरिका औऱ वेस्टइंडीज की मेजबानी में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए दुबे को भारतीय टीम में जगह मिली है। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद सिलेक्टर्स ने उनपर भरोसा जताया, लेकिन टीम के ऐलान के बाद वह दोनों पारियों में फ्लॉप रहे। बता दें कि पिछले दो मुकाबलों से पहले आईपीएल में खेली गई 56 पारियों में दुबे कभी पहली गेंद पर आउट नहीं हुए थे। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार