रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए आईपीएल 2026 के मुकाबले के दौरान एक मजेदार घटना देखने को मिली। बाउंड्री के पास खड़े भारतीय ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर के साथ एक न नन्हे बॉल बॉय ने कुछ ऐसा कर दिया, जिससे वह खुद भी चौंक गए। अय्यर का रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो गया है।

Advertisement

रविवार (12 अप्रैल) को वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए इस मुकाबले के दौरान एक दिलचस्प और मजेदार नजारा देखने को मिला। वेंकटेश अय्यर, जो इस मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं थे वह उस वक्त बाउंड्री लाइन के बाहर खड़े थे, तभी एक नन्हा बॉल बॉय उनके पास आया और बातचीत करने लगा।

Advertisement

कुछ ही देर बाद बॉल बॉय ने अचानक अय्यर के पैर छूने की कोशिश की, जिससे वह पूरी तरह चौंक गए। अय्यर ने तुरंत पीछे हटते हुए बच्चे को ऐसा करने से रोका और हाथ हिलाकर उसे मना किया। यह पूरा रिएक्शन फैंस के कैमरों में कैद हो गया।

VIDEO:

अगर मैच की बात करें तो RCB के बल्लेबाजों ने इस मुकाबले में जबरदस्त प्रदर्शन किया। फिल साल्ट (78), विराट कोहली (50) और रजत पाटीदार (53) की शानदार पारियों की बदौलत टीम ने 240 का बड़ा स्कोर खड़ा किया। 

Also Read: LIVE Cricket Score

लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस ने 222 रन तक ही पहुंच सकी। शेरफेन रदरफोर्ड ने 31 गेंदों में नाबाद 71 रन की तूफानी पारी खेलकर टीम को हार के अंतर जरुर कम किया। वहीं कप्तान हार्दिक पांड्या ने 40 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। इस मुकाबले में मुंबई की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही थी और रोहित शर्मा 19 रन बनाकर हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते रिटायर्ड हर्ट हो गए। नतीजन RCB ने यह मुकाबला 18 रन से जीत लिया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार