एशिया कप का तीसरा मुकाबला मंगलवार(30 अगस्त) को बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

Advertisement

BAN vs AFG: मैच से जुड़ी जानकारी

Advertisement

दिन – मंगलवार, 30 अगस्त 2022
समय – भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे
वेन्यू – शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाह

BAN vs AFG: Match Preview

हाल ही में बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज 2-1 से गंवाई है। इस साल बांग्लादेश के लिए टी-20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन लिटन दास के बैट से निकले हैं, लेकिन यह स्टार खिलाड़ी चोट के कारण टूर्नामेंट में बांग्लादेश की टीम का हिस्सा नहीं बन सका है। ऑलराउंडर अफिफ हुसनैन ने बांग्लादेश के लिए 8 मैचों में 195 रन और कप्तान शाकिब ने 5 मैचों में 116 रन बनाए हैं।   

बांग्लादेश की गेंदबाज़ी की बात करें तो इस साल अब तक मुसद्देक हुसैन टीम के सबसे सफल गेंदबाज़ रहे हैं। हुसैन ने 5 मैचों में 8 विकेट चटकाएं हैं। वहीं नसुम अहमद के नाम 5 मैचों में 7 विकेट दर्ज हैं। 

Advertisement

अफगानिस्तान की बात करें तो हाल ही में उन्होंने एशिया कप का पहला मैच श्रीलंका के खिलाफ आसानी से जीता है। 106 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए हजरतुल्लाह ज़ज़ई ने 37 और रहमनतुल्लाह गुरबाज़ ने 40 रनों की पारी खेली थी। सलामी बल्लेबाज़ों की ताबड़तोड़ी बल्लेबाज़ी के दम पर अफगानी टीम ने लंकाई टीम पर 8 विकेट से जीत दर्ज की थी।

श्रीलंका के खिलाफ अफगानी गेंदबाज़ों ने जीत की नीव रखी थी। फज़लहक फारूक ने पहले ओवर में 2 विकेट चटकाएं थे जिसके बाद उन्होंने अपने कोटे में कुल 3 विकेट दर्ज किए। मुजीब उर रहमान और कप्तान मोहम्मद नबी ने भी 2-2 विकेट अपने नाम किये थे। नवीन उल हक ने भी एक विकेट चटकाया था।

BAN vs AFG: Match Prediction

Advertisement

अफगानिस्तान की टीम अच्छी फॉर्म में हैं, वहीं बांग्लादेश की टीम का बैलेंस बहुत अच्छा नज़र नहीं आ रहा है। ऐसे में अफगानिस्तान की टीम बांग्लादेश के खिलाफ फेवरेट रहने वाली है।

BAN vs AFG Head-to-Head:

कुल – 08
बांग्लादेश – 03
अफगानिस्तान – 05

Advertisement

BAN vs AFG Team News:

दोनों ही टीमों के सभी खिलाड़ी मुकाबले के लिए उपलब्ध रहेंगे। किसी भी खिलाड़ी के चोटिल होने की खबरें सामने नहीं आई है।

BAN vs AFG Probable Playing XI:

Advertisement

बांग्लादेश - मोहम्मद नईम, शब्बीर रहमान, अनामुल हक (विकेटकीपर), महमुदुल्लाह, शाकिब अल हसन (कप्तान), मुशफिकुर रहीम, मेहदी हसन, मुसद्देक हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, इबादत हुसैन

अफगानिस्तान - नजीबुल्लाह ज़ादरान, हज़रतुल्लाह ज़ज़ई, इब्राहिम ज़दरान, उस्मान गनी, रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीप ), मोहम्मद नबी (कप्तान), राशिद ख़ान, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक, नूर अहमद, करीम जनत

BAN vs AFG Fantasy XI:

Advertisement

विकेटकीपर –रहमानुल्लाह गुरबाज, मुशफिकुर रहीम 
बल्लेबाज़ – हजरतुल्लाह ज़ज़ई, मोहम्मद नईम
ऑलराउंडर –मोहम्मद नबी, शाकिब अल हसन, महमुदुल्लाह
गेंदबाज़ – राशिद खान, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, नूर अहमद

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार