Bangladesh vs Australia 1st ODI Match Prediction: बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार, 09 जून को शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम, ढाका में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि इन दोनों टीमों के बीच आखिरी वनडे मुकाबला साल 2023 के वर्ल्ड कप में खेला गया था जहां ऑस्ट्रेलिया ने पुणे के मैदान पर 44.4 ओवर में 307 रनों का लक्ष्य हासिल करके बांग्लादेश को 8 विकेट से मात दी थी। इस मुकाबले में मिचेल मार्श ने 132 गेंदों पर नाबाद 177 रन ठोके थे। 

Advertisement

BAN vs AUS 1st ODI: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - मंगलवार, 09 जून 2025
समय - 10:30 AM IST
वेन्यू - शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम, ढाका

Shere Bangla National Stadium, Dhaka Pitch Report

बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेला जाएगा जहां वनडे फॉर्मेट में टॉस जीतने वाली टीम रन डिफेंड करना थोड़ा ज्यादा पसंद करती है। इस मैदान पर ऐसा करते हुए 147 वनडे मैचों में से 77 मुकाबले जीते गए हैं। यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 218 रन रहा है।

Advertisement

BAN vs AUS ODI Head To Head Record

कुल - 22
बांग्लादेश - 01
ऑस्ट्रेलिया - 20
बेनजीता - 01

BAN vs AUS 1st ODI : Where to Watch?

Advertisement

इस सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस OTT प्लेटफॉर्म FanCode App पर देख सकते हो।

BAN vs AUS 1st ODI: Player to Watch Out For

बांग्लादेश की टीम से नजमुल हुसैन शान्तो, मेहदी हसन मिराज और मुस्तफिजुर रहमान स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर ऑस्ट्रेलिया टीम की तो मैथ्यू शॉर्ट, मैथ्यू कुहनेमैन और जोश इंगलिस अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

Advertisement

Bangladesh vs Australia 1st ODI Probable Playing XI

Bangladesh 1st ODI Probable Playing XI: सैफ हसन, तंजीद हसन, सौम्या सरकार, नजमुल हुसैन शान्तो, लिटन दास (विकेटकीपर), तौहीद हिरदॉय, मेहदी हसन मिराज (कप्तान), शोरफुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, नाहिद राणा।

Australia 1st ODI Probable Playing XI: मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंगलिस (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मैट रेनशॉ, कूपर कोनोली, ओलिवर पीक, मैथ्यू कुहनेमैन, नाथन एलिस, एडम जाम्पा।

Advertisement

Bangladesh vs Australia Today's Match Prediction

इस वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

BAN vs AUS 1st ODI Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, BAN vs AUS Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Bangladesh vs Australia Match Preview

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार