Bangladesh vs Australia 1st T20 Match Prediction: बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार, 17 जून को चट्टोग्राम के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार दोपहर 01:30 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इन दोनों टीमों के बीच आखिरी टी20 इंटरनेशनल साल 2024 के वर्ल्ड कप में खेला गया था जहां सुपर-8 के ग्रुप मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने DLS मेथड से बांग्लादेश को 28 रनों से मात दी थी। इस मुकाबले के प्लेयर ऑफ दे मैच पैट कमिंस थे, जिन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ अपने चार ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट झटके थे।
BAN vs AUS 1st T20: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - बुधवार, 17 जून 2025
समय - 01:30 PM IST
वेन्यू - जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम, चट्टोग्राम
Zahur Ahmed Chowdhury Stadium, Dhaka Pitch Report
बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला चट्टोग्राम के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टी20 फॉर्मेट में टॉस जीतने वाली टीम रन चेज करना थोड़ा ज्यादा पसंद करती है। इस मैदान पर ऐसा करते हुए 37 वनडे मैचों में से 19 मुकाबले जीते गए हैं। यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 148 रन रहा है।
BAN vs AUS T20 Head To Head Record
कुल - 11
बांग्लादेश - 04
ऑस्ट्रेलिया - 07
BAN vs AUS 1st T20 : Where to Watch?
इस सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस OTT प्लेटफॉर्म FanCode App पर देख सकते हो।
BAN vs AUS 1st T20: Player to Watch Out For
बांग्लादेश की टीम से लिटन दास, रिशद हुसैन और नाहिद राणा स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर ऑस्ट्रेलिया टीम की तो मिचेल मार्श, जोश इंगलिस और एजम जाम्पा अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
Bangladesh vs Australia 1st T20 Probable Playing XI
Bangladesh 1st T20 Probable Playing XI: सैफ हसन, तंजीद हसन, लिटन दास (कप्तान और विकेटकीपर), परवेज हुसैन इमोन, तौहीद हिरदॉय, शमीम हुसैन, मेहदी हसन, रिशद हुसैन, शोरफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान/तस्कीन अहमद, नाहिद राणा।
Australia 1st T20 Probable Playing XI: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, टिम डेविड, आरोन हार्डी, मैट रेन्शॉ/निखिल चौधरी,जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम जाम्पा, मैथ्यू कुहनेमैन।
Bangladesh vs Australia Today's Match Prediction
इस टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।
BAN vs AUS 1st T20 Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, BAN vs AUS Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Bangladesh vs Australia Match Preview
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।