Bangladesh vs Australia 3rd ODI Match Prediction: बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला रविवार, 14 जून को शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम, ढाका में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इन दोनों टीमों के बीच मौजूदा वनडे सीरीज का पिछला मुकाबला भी ढाका के मैदान पर ही खेला गया था जहां बांग्लादेश ने DLS मेथड के तहत 192 रन चेज करके ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से मात दी। इसी के साथ उन्होंने वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त भी हासिल की।
BAN vs AUS 3rd ODI: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - रविवार, 14 जून 2025
समय - 10:30 AM IST
वेन्यू - शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम, ढाका
Shere Bangla National Stadium, Dhaka Pitch Report
बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेला जाएगा जहां वनडे फॉर्मेट में टॉस जीतने वाली टीम रन डिफेंड करना थोड़ा ज्यादा पसंद करती है। इस मैदान पर ऐसा करते हुए 149 वनडे मैचों में से 78 मुकाबले जीते गए हैं। यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 219 रन रहा है।
BAN vs AUS ODI Head To Head Record
कुल - 24
बांग्लादेश - 03
ऑस्ट्रेलिया - 20
बेनजीता - 01
BAN vs AUS 3rd ODI : Where to Watch?
इस सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस OTT प्लेटफॉर्म FanCode App पर देख सकते हो।
BAN vs AUS 3rd ODI: Player to Watch Out For
बांग्लादेश की टीम से नजमुल हुसैन शान्तो, मोसाद्देक हुसैन और नाहिद राणा स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर ऑस्ट्रेलिया टीम की तो कैमरून ग्रीन, मैट रेनशॉ और मार्नस लाबुशेन अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
Bangladesh vs Australia 3rd ODI Probable Playing XI
Bangladesh 3rd ODI Probable Playing XI: तंजीद हसन, सौम्या सरकार, नजमुल हुसैन शान्तो, लिटन दास (विकेटकीपर), तौहीद हिरदॉय, मोसाद्देक हुसैन, मेहदी हसन मिराज (कप्तान), तनवीर इस्लाम, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, नाहिद राणा।
Australia 3rd ODI Probable Playing XI: मैथ्यू शॉर्ट, कूपर कोनोली, मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस (कप्तान), एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मैट रेनशॉ, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम जाम्पा, रिले मेरेडिथ।
Bangladesh vs Australia Today's Match Prediction
इस वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में बांग्लादेशी टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।
BAN vs AUS 3rd ODI Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, BAN vs AUS Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Bangladesh vs Australia Match Preview
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।