बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के अंगूठे में चोट लग गई थी और अब इस चोट के कारण वो बांग्लादेश के खिलाफ 14 दिसंबर से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो सकते हैं। रोहित की गैरमौजूदगी में केएल राहुल ही टेस्ट टीम की कमान संभालेंगे। ऐसे में केएल राहुल के सामने भी एक बड़ी चुनौती आने वाली है।

Advertisement

भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ पहले ही पुष्टि कर चुके हैं कि रोहित शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे मैच में नहीं खेलेंगे। वनडे सीरीज के आखिरी मैच के बाद भारत को टो देस्ट भी खेलने हैं और टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी चिंता टेस्ट मैच ही होंगे। अगर रोहित समय पर नहीं उबरते हैं तो चयनकर्ता टीम में उनके बैकअप के तौर पर भारत ए के कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन को बुला सकते हैं।

Advertisement

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ सूत्र ने नाम ना बताने की शर्त पर पीटीआई से कहा, ''अभिमन्यु ईश्वरन ने मौजूदा ए टेस्ट सीरीज में लगातार दो शतक जड़े हैं और वो सलामी बल्लेबाज हैं। पूरी संभावना है कि वो टेस्ट टीम से जुड़ेंगे।''

आपको बता दें कि ईश्वरन ने बांग्लादेश ए के खिलाफ दो चार दिवसीय अनौपचारिक टेस्ट में लगातार शतक बनाए हैं और वो इससे पहले इंग्लैंड दौरे के लिए भी भारतीय टीम का हिस्सा थे। इसके अलावा रिपोर्ट्स की मानें तो ये खबरें भी सामने आ रही हैं कि भारत ए के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले बंगाल के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार या उमरान मलिक चोटिल मोहम्मद शमी की जगह ले सकते हैं। अक्षर पटेल पहले से ही टीम में हैं, सौरभ कुमार को ए टीम से बैकअप लेफ्ट आर्म स्पिनर के रूप में बुलाया जा सकता है।

ऐसे में सेलेक्टर्स इस समय क्या सोच रहे हैं ये आने वाले कुछ दिनों में पता चल जाएगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार