Bangladesh vs Sri Lanka 2nd Test: श्रीलंका के खिलाफ चटगांव के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच के चौथे दिन के अंत तक बांग्लादेश ने 7 विकेट के नुकसान पर 268 रन बना लिए हैं। बांग्लादेश को जीत के लिए अभी भी 243 रनों की और श्रीलंका को 3 विकेट की दरकार है। बता दें की श्रीलंका सीरीज में फिलहाल 1-0 से आगे हैं। 

 
Advertisement

दिन के अंत पर मेहदी हसन मिराज (44) और ताइजुल इस्लाम (10) नाबाद पवेलियन लौटे। इससे पहले बांग्लादेश के लिए दूसरी पारी मे मोमिनुल हक ने 50 रन, लिटन दास ने 38 रन और शाकिब अल हसन ने 36 रन बनाए।

Advertisement

श्रीलंका के लिए दूसरी पारी में लाहिरु कुमारा, प्रभात जयसूर्या और कामिंदु मेंडिस ने 2-2 विकेट और विश्वा फर्नांडो ने 1 विकेट हासिल किए हैं।

चौथे दिन श्रीलंका दूसरी पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 102 रन से आगे खेलने उतरी थी।  एंजेलो मैथ्यूज की 56 रन की पारी की बदौलत श्रीलंका ने 7 विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाकर दूसरी पारी घोषित कर दी और पहली पारी में मिली 353 रनों की बढ़त के दम पर बांग्लादेश के 511 रनों का विशाल लक्ष्य दिया। 

बांग्लादेश के लिए दूसरी पारी में हसन महमूद ने 4 विकेट, खालिह अहमद ने 2 विकेट और शाकिब अल हसन ने 1 विकेट लिया।

इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने पहली पारी में 531 रनों का विशाल स्कोर बनाया था। श्रीलंका के लिए कुसल मेंडिस ने सबसे ज्यादा 93 रन की पारी खेली। इसके अलावा कामिन्दु मेंडिस ने नाबाद 92 रन,दिमुथ करुणारत्ने ने 86 रन, कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने 70 रन, दिनेश चांदीमल ने 59 रन औऱ निशान मदुश्का ने 57 रन बनाए।

Advertisement

इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम पहली पारी में सिर्फ 178 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। 

टीमें:

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): निशान मदुष्का, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चांडीमल, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), कामिंडु मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, असिथा फर्नांडो, विश्व फर्नांडो, लाहिरू कुमारा।

Advertisement

Also Read: Live Score

बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): महमूदुल हसन जॉय, जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मोमिनुल हक, शाकिब अल हसन, शहादत हुसैन दीपू, लिट्टन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, खालिद अहमद, हसन महमूद।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार