कप्तान विराट कोहली (100) और मोइन अली (66) की तूफानी पारी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने ईडन गार्डन्स में खेले गए आईपीएल 2019 के 35वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को 10 रन से हरा दिया। 

Advertisement

214 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नीतीश राणा (नाबाद 85) और आंद्रे रसेल (65) की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बावजूद निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 203 रन ही बना सकी। इस मुकाबले में कई रिकॉर्ड भी बने,आइए जानते हैं। 

Advertisement

वॉर्नर-वॉटसन को छोड़ा पीछे

विराट कोहली ने 58 गेंदों में 9 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 100 रन की तूफानी पारी खेली। आईपीएल में ये कोहली का पांचवां शतक है। आईपीएल में शतक लगाने के मामले में कोहली दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। इस मामले में उन्होंने डेविड वॉर्नर और शेन वॉटसन का रिकॉर्ड तोड़ा। दोनों के नाम आईपीएल में शतक दर्ज है। क्रिस गेल 6 शतक के साथ पहले नंबर पर है। 

 

कुलदीप यादव ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड

चाइनामैन कुलदीप यादव ने आरसीबी के खिलाफ 4 ओवर में 59 रन देकर सिर्फ 1 विकेट चटकाया। इसके साथ ही उन्होंने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। कुलदीप एक आईपीएल में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले स्पिनर बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने इमरान ताहिर की बराबरी कर ली है। साल 2016 में विशाखापत्तनम में मुंबई के खिलाफ दिल्ली के लिए खेलते हुए ताहिर ने 4 ओवर में 59 रन दिए थे।

Advertisement

आंद्रे रसेल का छक्कों का शतक

आंद्रे रसेल ने 25 गेंदों में 2 चौकों और 9 छक्कों की मदद से 65 रन की तूफानी पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल में अपने 100 छक्के पूरे कर लिए हैं। रसेल इस टूर्नामेंट में केकेआर के लिए ये कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी हैं। 

विकेटों का अर्धशतक

Advertisement

आंद्रे रसेल ने 3 ओवर में 17 रन देकर अक्षदीप नाथ को आउट कर आईपीएल मे अपने 50 विकेट पूरे कर लिए। रसेल केकेआर की टीम के लिए आईपीएल में 50 विकेट लेन वाले पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं।  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार