Bangladesh vs Pakistan, 1st Test Day 4 Highlights: बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन (11 मई) के अंत तक दूसरी पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 152 रन बना लिए हैं। इसके साथ ही बांग्लादेश की बढ़त 179 रन की हो गई है।
बाऱिश के कारण सोमवार को करीब 40 ओवर का ही खेल हो सका और अंपायरों ने खराब रोशनी के चलते खेल जल्दी खत्म करने का फैसला किया। दिन के अंत पर नजमुल हुसैन शांतो और मुशफिकुर रहीम नाबाद पवेलियन लौटे।
दूसरी पारी में बांग्लादेश की शुरूआत खराब रही, महमूदुल हसन जॉय शादमान इस्लाम की ओपनिंग जोड़ी 23 रन के कुल स्कोर लौट गई। इसके बाद नजमुल और मोमिनुल ने तीसरे विकेट के लिए 105 रन जोड़े। मोमिनुल ने 120 गेंदों में 56 रन बनाए और नजमुल 105 गेंदों में 58 रन बनाकर नाबाद हैं।
पाकिस्तान के लिए दूसरी पारी में शाहीन अफरीदी, मोहम्मद अब्बास और हसन अली ने 1-1 विकेट लिया है।
इससे पहले तीसरे दिन पाकिस्तान की पहली पारी 386 रनों पर सिमट गई थी और बांग्लादेश को 27 रन की बढ़त मिली। मेहमान टीम के लिए अजन अवैस ने 165 गेंदों में 103 रन,अब्दुल्ला फजल ने 120 गेंदों में 60 रन, सलामन आगा ने 94 गेंदों में 58 रन औऱ मोहम्मद रिजवान ने 79 गेंदों में 59 रन का योगदान दिया।
बांग्लादेश के लिए पहली पारी में मेहदी हसन मिराज ने 5 विकेट, तस्कीन अहमद और ताइजुल इस्लाम ने 2-2 विकेट, नाहिद राणा ने 1 विकेट अपने खाते में डाला।
बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद पहली पारी में 413 रन बनाए थे। जिसमें नजमुल ने 130 गेंदों में 101 रन, मोमिनुल ने 200 गेंदों में 91 रन और मुशफिकुर ने 179 गेंदों में 71 रन बनाए थे।
Also Read: LIVE Cricket Score
पाकिस्तान के लिए पहली पारी में मोहम्मद अब्बास ने 5 विकेट, शाहीन अफरीदी ने 3 विकेट, नौमान अली और हसन अली ने 1-1 विकेट लिया।