Bangladesh vs West Indies, 1st Test Day 1: शादमान इस्लाम (Shadman Islam) की शानदार पारी के दम पर बांग्लादेश ने ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन के अंत तक पहली पारी में 3 विके के नुकसान पर 213 रन बना लिए हैं। खराब रोशनी के चलते पहले दिन सिर्फ 74 रन का खेल ही हो सका।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश टीम की शुरूआत खराब रही औऱ 110 रन के कुल स्कोर तक तंजीद हसन तमीम (7) मोमिनुल हक (28) और कप्तान नजमुल हुसैन शांतो (19) सस्ते मे पवेलियन लौट गए।
इसके बाद शादमान ने तौहीद हृदोय के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 88 रनों की साझेदारी की। लेकिन 42 रन के निजी स्कोर पर हृदोय रिटायर्ड हर्ट होकर वापस लौट गए।
दिन के अंत पर शादमान 219 गेंदों में 99 रन औऱ लिटन दास 10 रन बनाकर नाबाद रहे। शादमान ने इस पारी के दौरान फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपने 7000 रन भी पूरे कर लिए।
वेस्टइंडीज के लिए जोमेल वारिकन ने 2 और जेडन सील्स ने 1 विकेट लिया है।
टीमें:
वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): जॉन कैंपबेल, ब्रैंडन किंग, टैगेनारिन चंद्रपॉल, केवेम हॉज, अमीर जांगू (विकेटकीपर), रोस्टन चेज़ (कप्तान), जस्टिन ग्रीव्स, शमर जोसेफ, जोमेल वारिकन, जेडन सील्स, जोशुआ बिशप।
Also Read: LIVE Cricket Score
बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): शादमान इस्लाम, तंजीद हसन तमीम, मोमिनुल हक, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तौहीद हृदोय, लिट्टन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, नईम हसन, तैजुल इस्लाम, हसन महमूद, शोरफुल इस्लाम।