Bangladesh vs Sri Lanka 1st Test: बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन के अंत तक पहली पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 32 रन बना लिए हैं। बांग्लादेश टीम पहली पारी में अभी भी 248 रन पीछे है। पहले दिन का खेल खत्म होने पर ताइजुल इस्लाम (0) औऱ महमूदुल हसन जॉय (9) नाबाद पवेलियन लौटे। 

Advertisement

बांग्लादेश की शुरूआत खराब रही औऱ जाकिर हसन (9), कप्तान नजमुल हुसैन शांतो (5) और मोमिनुल हक (5) सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गए। 
श्रीलंका के लिए पहले दिन विश्वा फर्नांडो ने 2 विकेट और कसुन  रजिथा ने 1 विकेट हासिल किया। 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद श्रीलंका ने पहले 5 विकेट सिर्फ 57 रन के कुल स्कोर पर ही गंवा दिए थे। इसके बाद कप्तान धनंजय डी सिल्वा और कामिंदु मेंडिस ने मिलकर पारी को संभाला और छठे विकेट के लिए 202 रनों की बेहतरीन साझेदारी की।

डी सिल्वा ने अपने करियर का 11वां शतक जड़ा और 131 गेंदों में 12 चौकों और 1 छक्के की मदद से 102 रन की पारी खेली।  वहीं मेंडिस ने अपना पहला शतक बनाया, उन्होंने 127 गेंदों में 102 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 3 छक्के जड़े। श्रीलंका के सात खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाई, जिसके चलते श्रीलंका 280 रनों पर ऑलआउट हो गई। 

बांग्लादेश के लिए पहली पारी में खलील अहमद और नाहीद राणा ने 3-3 विकेट, शोरफुल इस्लाम और ताइजुल इस्लाम ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला।

Advertisement

टीमें:

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): दिमुथ करुणारत्ने, निशान मदुष्का, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चंडीमल, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), कामिंडु मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, विश्व फर्नांडो, कसुन राजिथा, लाहिरू कुमारा।

Also Read: Live Score

Advertisement

बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): महमूदुल हसन जॉय, जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मोमिनुल हक, लिट्टन दास (विकेटकीपर), शहादत हुसैन, मेहदी हसन मिराज, नाहिद राणा, तैजुल इस्लाम, शोरफुल इस्लाम, खालिद अहमद।
 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार