Bangladesh vs West Indies, 1st Test: कप्तान रोस्टन चेज (Rostan Chase) और जोमेल वारिकन (Jomel Warrican) की बेहतरीन गेंदबाजी के चलते वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक मुकाबले में अपनी पकड़ मजबूत कर ली।
तीसरे दिन के अंत तक बांग्लादेश का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 79 रन है और पहली पारी में मिली बढ़त के चलते कुल बढ़त 106 रन की हो गई है। 53 रन के कुल स्कोर तक मेजबान टीम के छह खिलाड़ी आउट होकर पवेलियन लौट गए, जिसके बाद जाकेर अली (18) और नईम हसन (18) ने पारी को थोड़ा संभाला औऱ दिन के अंत पर दोनों नाबाद रहे।
बता दें कि लगातार तीसरे दिन का खेल खराब रोशनी के चलते तय समय से पहले खत्म हुआ।
वेस्टइंडीज के लिए दूसरी पारी में अभी तक चेज ने 3 विकेट, वारिकन ने 2 विकेट औऱ शमर जोसेफ ने 1 विकेट लिया।
इससे पहले तीसरे दिन के खेल के दौरान वेस्टइंडीज की पहली पारी में 245 रनों पर सिमट गई, जिससे बांग्लादेश को 27 रनों की बढ़त मिली। तेजनारायण चंद्रपॉल ने 56 रन और जॉन कैंपबेल ने 54 रन, जस्टिन ग्रीव्स ने 46 रन औऱ तेज ने 43 रन बनाए।
बांग्लादेश के लिए पहली पारी में नईम हसन ने 4 विकेट, ताइजुल इस्लाम और मेहदी हसन मिराजन 2-2 विकेट, शोरफुल इस्लाम और हसन महमूद ने 1-1 विकेट लिया।
Also Read: LIVE Cricket Score
गौरतलब है कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेशन शादमान इस्लाम (105 रन) के शानदार शतक की बदौलत पहली पारी में 272 रन बनाए थे।