14 नवंबर। भारतीय गेंदबाजों ने कमाल करते हुए बांग्लादेश की पूरी टीम को 150 रनों पर ऑलआउट कर दिया। भारत के तरफ से मोहम्मद शमी ने 3 विकेट लिए तो वहीं दूसरी ओर इशांत शर्मा ने 2 विकेट अपने खाते में डाले।
Advertisement
इसके साथ - साथ अश्विन ने भी 2 विकेट अपने नाम किए। उमेश यादव भी 2 विकेट लेने में सफल रहे।
Advertisement
बांग्लादेश की ओर से सबसे ज्यादा रन मुश्फीकुर रहीम ने बनाए। मुश्फीकुर रहीम ने 43 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा कप्तान मोमिनुल हक के नाम सिर्फ 37 रन रहा जिसे अश्विन ने बोल्ड आउट कर पवेलियन भेजा। गौरतलब है कि बांग्लादेश की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।