बांग्लादेश के पूर्व कप्तान औऱ ऑलराउंडर शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) ने सोमवार (25 जनवरी) को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में अर्धशतक जड़कर एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 33 साल के शाकिब एक देश में 6000 रन के साथ 300 इंटरनेशनल विकेट लेने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। 

Advertisement

शाकिब ने 81 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 51 रन की पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने बांग्लादेश में टेस्ट,वनडे और टी-20 इंटरनेशनल को मिलाकर 6000 रन पूरे कर लिए। वहीं बांग्लादेश में 300 से ज्यादा इंटरनेशनल विकेट हासिल कर चुके हैं। 

Advertisement

शाकिब हाल ही में बांग्लादेश में 150 विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। 

शाकिब अल हसन ने एक साल बैन झेलने के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की है। एक से ज्यादा बार सट्टेबाजों द्वारा संपर्क किए जाने की जानकारी ना देने पर आईसीसी ने उनपर एक साल का बैन लगाया था।

वापसी के बाद गेंद औऱ बल्ले दोनों से शाकिब का प्रदर्शन शानदार रहा है। पहले दो वनडे में 6 विकेट हासिल कर चुके हैं और उन्होंने उनके बल्ले से काफी रन भी निकले हैं। पहले वनडे में उन्होंने 7.2 ओवरों में सिर्फ 8 रन देकर 4 विकेट हासिल किए थे और इसके लिए मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड से नवाजा गया था। दूसरे वनडे में शाकिब ने 43 रनों की पारी खेलने के साथ 2 विकेट भी अपने खाते में डाले थे। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार