Bangladesh T20I Squad vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली तीन टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के लिए बांग्लादेश ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में नाहिद राणा, तस्कीन अहमद और मुस्तफिजुर रहमान की वापसी हुई है। अभी जारी वनडे सीरीज के बाद टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में चटगांव में खेली जाएगी।
इसके अलावा जिम्बाब्वे से होने वाले एकमात्र टेस्ट के लिए भी 15 सदस्यीय बांग्लादेश टीम का ऐलान हुआ है। तौहीद हृदोय को टेस्ट टीम में जगह मिली है, वही अनकैप्ड तेज गेंदबाज़ रोबिउल हक भी टीम में हैं।
चीफ़ सेलेक्टर हबीबुल बशर ने पुष्टि की है कि हृदोय को टी-20 इंटनरेशनल टीम के उप-कप्तान बनाया गया है। सैफ हसन ने अपने खेल पर फोकस करने के लिए उप-कप्तान छोड़ दी थी।
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज का हिस्सा रहे तंजीम हसन शाकिब, रिपन मोंडोल और मोहम्मद सैफुद्दीन को बाहर का रास्ता दिखाया गया है।
बशर ने यह भी जानकारी दी है कि मेहदी हसन मिराज ने जिम्बाब्वे टेस्ट से ब्रेक लेने का फैसला किया है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 इंटनरेशनल के लिए बांग्लादेश टीम
लिटन कुमार दास (कप्तान), परवेज हुसैन इमोन, तंजीद हसन, मोहम्मद सैफ हसन, शमीम हुसैन, तौहीद हृदॉय (उप-कप्तान), नुरुल हसन सोहन, महेदी हसन, नसुम अहमद, रिशाद हुसैन, शोरफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, नाहिद राणा, अब्दुल गफ्फार सकलैन।
जिम्बाब्वे के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए बांग्लादेश टीम
Also Read: LIVE Cricket Score
नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), शादमान इस्लाम, महमुदुल हसन जॉय, तंजीद हसन, मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, लिट्टन कुमार दास, तैजुल इस्लाम, नईम हसन, खालिद अहमद, एबादोत हुसैन, हसन महमूद, तौहीद हृदोय, अमित हसन, रोबिउल हक।