बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले दो टी20 मैचों के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। चोट के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई पिछली सीरीज से बाहर रहे कप्तान लिटन दास टीम में लौट आए हैं। उनकी वापसी से टीम की बल्लेबाजी को मजबूती मिलने की उम्मीद है। इस बदलाव के साथ मोहम्मद सैफुद्दीन की जगह लिटन दास ने ली है।

Advertisement

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार(23 अक्टूबर) को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले दो टी20 मैचों के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। कप्तान लिटन दास चोट से पूरी तरह फिट होकर टीम में वापसी कर चुके हैं। लिटन को एशिया कप 2025 में साइड स्ट्रेन के कारण टीम के लिए एशिया कप के आखिरी दो मुख्य मैच और अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भी बाहर रहना पड़ा था। उनकी गैरमौजूदगी में जाकिर अली ने कप्तानी संभाली थी।

Advertisement

इस सीरीज में लिटन दास की वापसी के बाद मोहम्मद सैफुद्दीन को टीम से बाहर किया गया है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सौम्या सरकार, जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में 91 रन की अहम पारी खेलकर टीम को 2-1 से सीरीज जीताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, को वीजा संबंधी कारणों से टीम में जगह नहीं मिल सकी। उनकी जगह अब परवेज़ हुसैन ईमॉन को शामिल किया गया है।

टीम की बल्लेबाजी लाइनअप में लिटन दास के साथ सैफ हसन, परवेज हुसैन ईमॉन और तंजीद हसन टॉप ऑर्डर संभालेंगे। मध्यक्रम में तोहीद हृदय, जकिर अली, शमिम हुसैन और नूरुल हसन खेलेंगे। गेंदबाजी में अनुभवियों मुस्ताफिजुर रहमान और तस्किन अहमद के साथ शोरीफुल और तंजिम हसन साकिब शामिल हैं। स्पिन विभाग में माहेदी हसन, रिशाद हुसैन और नसुम अहमद हैं।

पहले दो टी20 मैच 27 और 29 अक्टूबर को बिर श्रेष्ठ शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट मोतिउर रहमान स्टेडियम, चटगांव में खेले जाएंगे। वहीं, तीसरा और आखिरी मैच 31 अक्टूबर को खेला जाएगा।

Also Read: LIVE Cricket Score

बांग्लादेश की टीम (वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले दो टी20 मैचों के लिए):
लिटन दास (कप्तान और विकेटकीपर), तंजीद हसन, परवेज हुसैन ईमॉन, सैफ हसन, तोहीद हृदय, जाकिर अली, शमिम हुसैन, नूरुल हसन (विकेटकीपर), महेदी हसन, रिशाद हुसैन, नसुम अहमद, मुस्ताफिजुर रहमान, तंजिम हसन साकिब, तस्किन अहमद, शोरीफुल इस्लाम।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार