Bangladesh Biggest Test Win: बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में अफगानिस्तान को 546 रनों से हरा दिया। 662 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम दूसरी पारी में 115 रनों पर ऑलआउट हो गई। यह 21वीं सदी में रनों के हिसाब किसी भी टीम द्वारा दर्ज की सबसे बड़ी जीत है। 

Advertisement

दोनों पारियों में शतक जड़ने के लिए नजमुल हुसैन शांतो को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। शांतो ने पहली पारी में 146 रन और दूसरी पारी में 124 रन बनाए थे। वह बांग्लादेश के सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बने, जिसने एक टेस्ट की दोनों पारियों में शतक जड़ा हो। 

Advertisement

अफगानिस्तान के लिए दूसरी पारी में रहमत शाह ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए। इसके अलावा कोई और बल्लेबाज खास कमाल नहीं कर सका।अफगानिस्तान की टीम चौथे दिन 2 विकेट के नुकसान पर 45 रन से आगे खेलने उतरी थी। लेकिन अगले 70 रन के अंदर बाकी 8 विकेट गिर गए।

बांग्लादेश के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए तस्कीन अहमद ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। इसके अलावा शोरफुल इस्लाम ने 3 विकेट, एबादत हुसैन और मेहदी हसन मिराज ने 1-1 विकेट हासिल किया।

Also Read: Live Scorecard

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद बांग्लादेश ने पहली पारी में 382 रन बनाए थे। इसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम पहली पारी में 146 रनों पर ढेर हो गई थी। 236 की विशाल बढ़त मिलने के बाद बांग्लादेश ने 4 विकेट के नुकसान पर 425 रन बनाकर दूसरी पारी घोषित की थी। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार