आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए मेहदी हसन मिराज (Mehidy Hasan Miraz ) की बेहतरीन पारी, शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) और एबादत हुसैन (Ebadot Hossain) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर बांग्लादेश ने रविवार (4 दिसंबर) को खेले गए पहले वनडे में भारत को 1 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही बांग्लादेश ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।  भारत के 186 रनों के जवाब में बांग्लादेश ने 46 ओवरों में 9 विकेट गवांकर जीत हासिल की। देखें पूरा स्कोराकार्ड

Advertisement

मिराज ने 39 गेंदों में चार चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 38 रन की पारी खेली और मुस्तफिजुर रहमान (10) के साथ मिलकर 10वें विकेट के लिए 51 रनों की विजयी साझेदारी दी। एक समय बांग्लादेश का स्कोर 9 विकेट पर 136 रन था। लेकिन मिराज और रहमान ने रिकॉर्डतोड़ साझेदारी से टीम को जीत की दहलीज पार कराई।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरूआत खराब रही और 26 रन के कुल स्कोर 2 विकेट गिर गए। इसके बाद कप्तान लिटन दास ने शाकिब अल हसन के साथ मिलकर 48 रन जोड़े। दास ने 41 रन और हसन ने 29 रन बनाए। इसके बाद कोई बड़ी पारी देखने को नहीं मिली।  

भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने तीन विकेट, कुलदीप सेन-वॉशिंगटन सुंदर ने दो-दो और दीपक चाहर ने एक विकेट लिया। 

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 41.2 ओवर में 186 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। भारत के लिए केएल राहुल ने शानदार अर्धशतक जड़ा और 70 गेंदों में पांच चौकों और चार छक्कों की मदद से 73 रनों की पारी खेली। उनके अलावा रोहित शर्मा ने 27 रन और श्रेयस अय्यर ने 24 रन का योगदान दिया। 

बांग्लादेश के लिए शाकिब अल हसन ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 36 रन देकर 5 विकेट लिए। एबादत हुसैन ने चार और मेहदी हसन मिराज ने एक विकेट चटकाया।

Advertisement

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार