16 मई,(CRICKETNMORE)। अबू जायद की शानदार गेंदबाजी औऱ तमीम इकबा,लिटन दास और शाकिब अल हसन के अर्धशतकों की बदौलत बांग्लादेश ने ट्राई सीरीज के छठे मुकाबले में मेजबान आयरलैंड को 6 विकेट से हरा दिया। बांग्लादेश पहले ही ही फाइनल में जगह बना चुकी है, जहां 17 मई को उसका मुकाबला वेस्टइंडीज की टीम से होगा। 

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 292 रन बनाए।  आयरलैंड के लिए पॉल स्टर्लिंग ने शानदार शतक लगाते हुए 141 गेंदों में 8 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 130 रन की पारी खेली। वहीं कप्तान विलियम पोर्टरफील्ड ने 106 गेंदों में 94 रन बनाए। इसके अलावा कोई बल्लेबाज क्रीज पर नहीं जम सका।

 
Advertisement

बांग्लादेश के लिए अबू जायज ने 58 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। वहीं मोहम्मद सैफुद्दीन ने 2 औऱ रुबेल हुसैन ने 1 विकेट हासिल किया।

इसके जवाब में बांग्लादेश ने 7 ओवर बाकी रहते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 294 रन बनाकर मैच जीत लिया। तमीम इकबाल 57 रन, लिटन दास 76 रन और शाकिब अल हसन 50 रन ने बांग्लादेश की जीत पक्की की। 

आयरलैंड के लिए बॉयड रैकिंग ने 2 विकेट,वहीं बैरी मैकआर्थी और मार्क एडायर ने 1-1 विकेट हासिल किया।  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार